राकृष्ण मठ में कोविड-19 से वैश्विक शांति को लेकर हुई सामूहिक प्रार्थना

 


मिशन की सेवाएं अनुकरणीय: स्वामी अवधेशानंद


हरिद्वार। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल में आज वैश्विक महामारी कोरोना से समूचे विश्व को मुक्ति दिलाने की खातिर सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया। अपनी तरह के इस अदभुत कार्यक्रम में 151 आचार्यों एवं अर्चकों ने विभिन्न वैदिक मंत्रों के जरिये धरा पर शांति की कामना की। 



जब समूचा विश्व कोरोना के प्रकोप से त्राहिमाम कर रहा है ऐसे में  रामकृष्ण मठ ने अपने चिकित्सा प्रकल्पों संबंधी प्रतिबद्धता के साथ साथ जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का कार्य नियमित रूप से किया है। आज इन्ही प्रकल्पों को एक कदम ओर आगे बढ़ाते हुए सेवाश्रम के परिसर में कोरोना जैसी महामारी से विश्व को मुक्ति दिलाने की खातिर सामूहिक प्रार्थना की गई। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज ने कहा कि रामकृष्ण मठ द्वारा की जा रही सेवा अतुलनीय है। पूरे संसार मे इनके कार्यों की ख्याति है। रामकृष्ण मिशन में आध्यात्मिक कार्य के साथ सेवा का काम बहुत अच्छे तरीके से हो रहा है।  उन्होंने कहा कि कोविड 19 के दौरान मिशन ने अन्न एवं औषधियों का वितरण किया तथा यह अभियान निरंतर जारी है। मिशन के यह प्रयास अनुकरणीय हैं। स्वामी अवधेशानंद महाराज ने कहा है कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक शक्ति ही हमे बल देती है जिससे हम बीमारी से उतने विचलित नही हैं हमारे भीतर तनाव नही क्योंकि हम धार्मिक ओर आध्यात्मिक हैं। वही बल हमे विचलित नही करता। इस अवसर पर अपने संबोधन में सेवाश्रम के सचिव स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज ने कहा कि भगवान रामकृष्ण के आशीर्वाद से मिशन अपने कार्य मे जुटा है इसके लिए उन्होंने सभी सहयोगियों की प्रशंसा करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संयोजक स्वामी दयाधिपानंद महाराज ने कहा कि अब तक मिशन द्वारा 6000 परिवारों को यह समान वितरित किया गया है। आज भी 151 आचार्यों को राशन किट दी गई। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी से हमे मिलजुलकर ही निपटना होगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।  इससे पूर्व उपस्थित आचार्य एवं अर्चना ने वेद की रचनाओं के साथ शांति की कामना की कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी अवधेशानंद गिरी एवं अन्य संतों द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर मंजू स्वामी, गोकुल, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा, बीइंग भगीरथ के शिखर पालीवाल, मिशन चिकित्सालय के डॉक्टर, कर्मचारी, नर्स आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।